फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिट्टे के साथ पकड़े दो आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

किन्नौर में 6.55 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए दो-दो आरोपियों को विशेष न्यायाधीश ने दो-दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। आरोपी अनिकेत और जतिन को 14 जुलाई को रिकांगपिओ पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, विशेष जांच इकाई टीम ने डाखो बाईपास रोड पर गश्त के दौरान अनिकेत और जतिन को रोका था। अनिकेत की गाड़ी से 6.55 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। अनिकेत ने अदालत में खुद को झूठा फंसाए जाने का दावा किया था। उसने बताया कि वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला है। अदालत ने पाया कि जांच पूरी हो चुकी है और अनिकेत की अब जांच के लिए आवश्यकता नहीं है। उसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। दूसरे आरोपी जतिन ने तर्क दिया कि उसकी सीधी संलिप्तता स्थापित नहीं हुई है। अदालत ने दोनों आरोपियों को को कई शर्तों के अधीन जमानत दी है। इन शर्तों का उल्लंघन करने पर जांच एजेंसी अदालत से जमानत रद्द करने का अनुरोध कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें