फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में बीस सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू) । चौपाल क्षेत्र में बर्फबारी के कारण करीब 20 सड़कें बंद पड़ी हैं। चौपाल से खिड़की, चंबी, देहा मुख्य मार्ग और कुपवी से हरिपुर धार तथा कुपवी देईया सड़क मार्ग बंद हो गया है। चौपाल-चंबी-देहा मार्ग पर सोमवार शाम से लोक निर्माण विभाग सड़क को साफ करने में जुटा है। जानकारी के अनुसार, चौपाल से खिड़की, चंबी, देहा सड़क रात से रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी के कारण यातायात के लिए पूरी तरह बंद है। कुपवी से हरिपुर धार और कुपवी से देईया, नेरूवा सड़क भी अवरूद्ध है। इसके अलावा चौपाल नेरूवा और कुपवी के उंचाई वाले स्थानों मड़ावग, माटल, बमटा, पौड़ियां, थरोच, भूट नावी, नेवल टिकरी धनत, किरण, बाग मझोली, बांदल कफलाह, नौरा बौरा, कुलग,कांडा बिनाह, कुपवी, भालू, धौताली, देईया, हलाऊ, शलन, बिजमल, गढ़ा, बागना, खद्दर, लिंगजार, झोकड, सराह, जोड़ना,सरी और झीना में सड़कें बर्फबारी के कारण बंद हैं। इस बर्फबारी में लोकनिर्माण का सुस्त रवैया नजर आया और दोपहर दो बजे तक बस स्टैंड से चौपाल बाजार तक मात्र 200 मीटर सड़क साफ नहीं हुई। इस कारण चौपाल-नेरवा बस भी नहीं चल पाई। नेरवा जाने वाले यात्रियों को निजी गाड़ियों से भारी भरकम किराया चुकाकर नेरवा जाना पड़ा। एसडीएम चौपाल ने बताया कि बर्फ हटाने और रेत बिछाने का कार्य चल रहा है और लोक निर्माण विभाग बर्फबारी से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बर्फबारी के मौसम में अनावश्यक यात्रा से परहेज करें और बहुत ही जरूरी होने की स्थिति में फिसलन भरे रास्तों पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें