फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दावों में दोनों दल, सत्ता की कुर्सी के बीच खींचतान की दलदल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति कोटखाई में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव से समर्थित सदस्यों ने बनाई दूरी
विज्ञापन

कांग्रेस ने बहुमत का किया है दावा, शिक्षा मंत्री भी रहे मौजूद
अब दोबारा तिथि होगी तय

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। दावों में दोनों दल, सत्ता की कुर्सी के बीच खींचतान की दलदल। ऐसा ही पंचायत समिति कोटखाई में देखने को मिला। कांग्रेस और भाजपा के दावों के बावजूद शुक्रवार को पंचायत समिति कोटखाई में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका। दोनों दलों के समर्थित सदस्यों ने चुनाव से दूरी बनाए रखी। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर स्वयं कोटखाई में मौजूद रहे। पंचायत समिति के गठन को लेकर एक होटल में बैठक भी रखी गई। बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्य भी उपस्थित रहे। कांग्रेस ने जश्न की तैयारियां भी की थीं। कांग्रेस का दावा था कि 15 सदस्यों में से उनके 11 सदस्य जीतकर आए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दावा नहीं कर सकी। वहीं, भाजपा ने भी चुनाव से दूरी बनाए रखी। इस कारण शुक्रवार को चुनाव नहीं हो सके। अब प्रशासन की ओर से नए सिरे से चुनाव की तिथि तय की जाएगी। एसडीएम कोटखाई अभिषेक बरवाल ने बताया कि शुक्रवार को पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव रखे गए थे, लेकिन किसी ने भी दावेदारी नहीं जताई। इस कारण चुनाव नहीं हो सका। अब चुनाव की नई तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें