(रोहड़ू)।
भारतीय जनता पार्टी कोटखाई-नावर मंडल ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसकी अगुवाई भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने की। यात्रा में मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कोटखाई बाजार में जैसे ही तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। इस दौरान चेतन बरागटा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, हमारे गौरवशाली इतिहास, संविधान, संस्कृतियों और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यात्रा उस अदम्य भावना का प्रतीक है, जिसने हमारे वीर शहीदों को देश की रक्षा के लिए प्रेरित किया। यात्रा के दौरान छोल से कोटखाई बाजार होते हुए कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीत गाए और भारत माता की जय वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा, महामंत्री अंकुश चौहान, जिला उपाध्यक्ष अशोक जस्टा, मंडल उपाध्यक्ष विजय भारद्वाज, मीडिया प्रभारी प्रवीन चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र चौहान,महेंद्र नेकटा, नीलम सरैईक, अरुणा चंदेल, सुशील कडशोली, संजय बस्टा, सिकंदर चौहान, मुन्ना लाल चौहान, राज किरटा, सुनील चौहान, चमन ओक्टा, राजीव डोटका, निशांत घालटा, रवि पनैईक सहित मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं सभी मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।