फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: पुलवामा के शहीदों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामुपर बुशहर। रामपुर के सर्किट हाउस में मंगलवार को पुलवामा के शहीदों को याद किया गया। सेवानिवृत सैनिकों ने माेमबती जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने शहीद जवान अमर रहे के नारे भी लगाए। इंडियन पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा हमले में 46 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। संघ हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ है। शहीद जवानों के परिवार कभी भी यह न सोचें कि वे अकेले हैं। एसोसिएशन हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर भी मोमबती जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें