फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
नेरवा में राजीव गांधी को श्रदा सुमन अर्पित करते कांग्रेस के कार्यकर्ता
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नेरवा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल के अध्यक्ष दिनेश चौहान ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने देश में डिजिटल और संचार क्रांति की नींव रखी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों का प्रभाव आज भी देश के विकास में दिखाई देता है। दिनेश चौहान ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत कर राजीव गांधी ने गांव स्तर तक लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य किया। साथ ही युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर उन्हें देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें