रामपुर बुशहर के जाख नर्सिंग संस्थान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें उनके विचारों को प्रेरणादायक बताया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
रामपुर बुशहर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जाख नर्सिंग संस्थान खनेरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश सचिव संजय ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका जीवन और विचार सदैव प्रेरणा के स्रोत हैं। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। इस मौके पर महासू जिला के अध्यक्ष अरुण फाल्टा, कौल सिंह, कॉलेज के प्रबंध निदेशक राजन मित्तल, विनोद बुशहरी, बलदेव रांटा, दिनेश, दीवान, चेतन सहित अन्य मौजूद रहे।