फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
रिकांगपिओ में आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजन।
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। सहायक आयुक्त विपिन कुमार ने जिला किन्नौर के कारगिल युद्ध में शामिल भूतपूर्व सैनिकों को टोपी और खतक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने देश के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। विपिन कुमार ने शहीदों के परिवार के सदस्यों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार का उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रहा है। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे अनुशासन और समर्पित भाव से कार्य करें। सैनिकों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें