ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। युवा कांग्रेस ननखड़ी एवं नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखा। युवा कांग्रेस ननखड़ी के अध्यक्ष विवेक मेहता ने कहा कि स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास, ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उनका जीवन जनसेवा, सादगी और विकास की राजनीति का प्रतीक है। सभी को उनके आदर्शों पर चलने, समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य सीमा चौहान, पुष्पा देवी, सुशीला देवी, खम्पा ठाकुर, शाक्ला बड़ोग, रंजना चौहान, दर्शन दास ठाकुर, लाल चंद मेहता, अमृत मेहता, रवनीश ठाकुर, पवन और कांग्रेस ज़ोन ननखड़ी अध्यक्ष सुदेश कायथ सहित अन्य उपस्थित रहे।