फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर में जनजातीय गौरव उत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया। भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार नेगी और संगठनात्मक जिला महासू के महामंत्री दलीप नेगी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से संगठनात्मक जिला महासू में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें