केपीएल लीग खेल रहे खिलाड़ी नहीं ले सकेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
क्रिकेट एसोसिएशन किन्नौर (केपीएल) की सीनियर पुरुष टीम के लिए चयन प्रक्रिया 27 मई को सुबह 10:30 से पुलिस लाइन ग्राउंड रिकांगपिओ में होगी। यह टीम जून में शुरू होने वाली एचपीसीए की टी-20 प्रतियोगिता में भाग लेगी। क्रिकेट एसोसिएशन किन्नौर के महासचिव तारा चंद ठाकुर ने बताया कि जिले के इच्छुक खिलाड़ी 27 मई की चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया के बाद चयनित खिलाड़ियों को क्रिकेट खेल कौशल बढ़ाने के लिए फिटनेस कैंप में हिस्सा लेना होगा। केपीएल लीग में भाग ले रहे रहे खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग नहीं ले सकते हैं।