फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में अंडर-19 प्रतियोगिताओं के लिए छात्राओं के हुए ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए मंगलवार को निरमंड में छात्राओं के ट्रायल हुए। इसमें निरमंड शिक्षा खंड की 95 छात्राओं ने भाग लिया। भारी बारिश और आपदा के चलते इस वर्ष खेल कैलेंडर में बदलाव किया गया है। संशोधित योजना के तहत इस बार सभी शिक्षा खंडों में केवल ट्रायल ही लिए जा रहे हैं ताकि योग्य खिलाड़ियों का समय पर चयन हो सके। ट्रायल खंड प्रभारी दया नंद ठाकुर की निगरानी में हुए। चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी ट्रायल केंद्रों पर खेल प्रभारी और अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। छात्राओं की प्रतियोगिताएं 26 से 28 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाजोरा में होंगी, जबकि छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिताएं 27 से 29 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताए 13 अक्तूबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें