रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से द्वितीय जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए शिमला जिले के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के चयन के लिए एक नवंबर को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर के खेल मैदान में सुबह 10:00 बजे से होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक बंगाणा ऊना में किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। एक जनवरी 2009 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। शिमला जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव यशविंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आयु प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए विकास कंवर के मोबाइल नंबर 9817708002 और जतिन के मोबाइल नंबर 8894881950 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।