फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी में पौधरोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

विज्ञापन
झाकड़ी में आयोजित पौधारोपण के दौरान उपस्थित लोग : जागरूक पाठक
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। दुर्गा युवक मंडल खड़काग ने झाकड़ी पंचायत में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान विशाल मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवक मंडल के प्रधान राकेश ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। युवक मंडल के सदस्यों ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करें और पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य रविकांत, सुरजा, सोनिया, प्रवीण, काकू, रितेश, विशाल, रतन, सतीश और रोहित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें