अंटी- छाजपुर सड़क पर बारिश के कारण कार पर गिरा पेड़ दोनों सवार सुरक्षित
रोहड़ू। जुब्बल उपमंडल की अंटी से छाजपुर सड़क पर एक ऑल्टो कार सोमवार सुबह पेड़ गिर गया। इस हादसे में कार पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार दो लोग सुरक्षित बच गए। कार में सवार दोनों छाजपुर की ओर जा रहे है। बारिश में अचानक चलती कार पर पेड़ गिर गया। दोनों आगे की सीट पर बैठे होने के कारण सुरक्षित बच गए। एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि कार में छिकली निवासी राजेंद्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। दूसरा व्यक्ति छिकली के ही सार्थक को हल्की चोटें आई हैं। उसको प्राथमिक उपचार के लिए सावड़ा अस्पताल ले गए, जहां से उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।