फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रात को बूथ तक आना-जाना महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के लिए नहीं सुरक्षित

विज्ञापन
एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पोलिग पार्टियों के रात्रि भोजन और ठहरने की व्यवस्था कार्य करने में जताई असमर्थता
विज्ञापन


एसडीएम और बाल विकास परियोजना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, राहत की लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगाई जा रही है। पोलिग पार्टियों के रात्रि भोजन और उनके ठहरने की व्यवस्था का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सौंपा जा रहा है। पोलिग पार्टियों के रात्रि भोजन और ठहरने की व्यवस्था का कार्य करने में महिला कार्यकर्ताओं ने असमर्थता जताई है।इस समस्या को लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह और बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कहा कि अधिकांश पोलिंग बूथ उनके घरों से काफी दूर हैं। रात को बूथ तक आना-जाना सुरक्षित नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों में रात के समय ड्यूटी करना उनके लिए अत्यंत कठिन और असुरक्षित है। महिला होने के नाते हम रात्रि समय यह अतिरिक्त कार्य करने में असमर्थ हैं। यदि यह कार्य जबरन करवाया जाता है, तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का शोषण होगा। इस दौरान यदि कोई अनहोनी होती है, तो उसका जिम्मेवार कौन होगा। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रि कार्य से मुक्त करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें