फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई में शीघ्र होगा ट्रामा सेंटर का निर्माण, प्रक्रिया जारी : रोहित ठाकुर

विज्ञापन
कोटखाई में लोनिवि के भवन का उद्घाटन करते ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। उपमंडल कोटखाई में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस भवन के निर्माण में 2.32 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोटखाई में शीघ्र ही ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में जुब्बल-नावर-कोटखाई में सड़क और भवन निर्माण के सर्वाधिक कार्य चल रहे हैं। ऐसे में इस भवन के बनने से विभाग के कर्मचारियों के अतिरिक्त जन सामान्य को भी अधिक सुगमता और सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सड़कों, पेयजल, शिक्षा, बिजली और भवन निर्माण समेत कई विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कोटखाई उपमंडल में सब जज कोर्ट स्वीकृति पर कहा कि जन सामान्य को न्याय दिलाना किसी भी सरकार का प्रमुख कार्य होता है। इसी दिशा में कोटखाई में सब जज कोर्ट के खुलने से जन सामान्य को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जुब्बल-नावर-कोटखाई में हो रहे सर्वांगीण विकास को विपक्ष के लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा सरकार के समय में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत एक भी सड़क की स्वीकृति जुब्बल-कोटखाई-नावर विधानसभा क्षेत्र को नहीं मिली थी, जबकि इसके विपरीत तीन वर्ष के दौरान इसी योजना में 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति इस क्षेत्र को प्राप्त हुई है और अभी तक 148 नई सड़कों की सफल पासिंग हो चुकी है, जोकि अपने आप में एक कीर्तिमान है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी वर्तमान में उनके विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई एक बड़ा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान बनकर उभर रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजली चौहान, रविंद्र चौहान, तहसील कोऑपरेटिव यूनियन कोटखाई के चेयरमैन गुमान सिंह, निदेशक एलएमबी देविंदर नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, मुन्नी लाल नरसेठ, एसडीएम कोटखाई गुरमीत नेगी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें