फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोतलों-कैन में पेट्रोल-डीजल पर रोक से किसान-बागवान परेशान : कौल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
. मशीनों को पेट्रोल पंप तक ले जाना मुश्किल, सरकार तुरंत दे राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पेट्रोल पंपों पर बोतलों और कैन में पेट्रोल-डीजल देने पर लगाई रोक से किसानों-बागवानों को समस्याएं पेश आ रही हैं। सरकार के फरमान के बाद बागवानों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ने कहा कि सरकार का यह फैसला किसान-बागवानों के हितों के खिलाफ है। कहा कि सरकार के इस फरमान से रामपुर उपमंडल के सेब बहुल क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेश के किसान-बागवानों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा इस समय सेब बागवानों का दवा छिड़काव का सीजन चरम पर है। पावर स्प्रेयर, पावर टिलर, घास काटने की मशीनें बिना ईंधन के खड़ी हैं। किसान अपनी भारी मशीनों को पेट्रोल पंप तक नहीं ले जा सकते हैं। ऐसे में कैन में तेल न मिलने से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसान-बागवानों को पहचान पत्र व भूमि दस्तावेज के आधार पर तुरंत कैन में सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराए। कहा कि क्षेत्र का किसान-बागवान पहले ही ओलावृष्टि और बेमौसम की मार झेल रहा है। इसलिए कृषि और बागवानी कार्यों के लिए पेट्रोल पंपों पर अलग काउंटर व विशेष छूट की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें