फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देहरा पंचायत में ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य शुरू

विज्ञापन
नित्थर की देहरा पंचायत में शुरू हुआ ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य। संवाद
विज्ञापन
कार्य शुरू होने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस
विज्ञापन


देहरा पंचायत में अब नहीं रहेगी बिजली कट और लो वोल्टेज की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत के ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने का कार्य अब शुरू हो गया है। बरसात के दौरान यह ट्रांसफार्मर गिर गया था। इसे कड़ी मशक्कत के बाद बिजली बोर्ड के कर्मचारियों, चेबड़ी और देहरा पंचायत के ग्रामीणों ने मिलकर सुरक्षित किया था। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को निकालकर सुरक्षित जगह पर रख दिया था। ग्रामीणों की बार-बार की मांग के बाद आखिर बिजली बोर्ड ने देहरा पंचायत के लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। अब ग्रामीणों को बिजली के अघोषित कटों और लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही थी। ट्रांसफार्मर को जल्द लगाने के लिए चेबड़ी गांव के ग्रामीणों ने आवाज उठाई थी, क्योंकि गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को लो वोल्टेज और बार-बार बिजली के कट लगने की समस्या से जूझना पड़ रहा था। चेबड़ी गांव के चंदर पॉल शर्मा, हरीश ठाकुर, पोविंदर शर्मा, संतोष शर्मा, संदेशानंद शर्मा, कीमत राम शर्मा, मुकेश शर्मा, दीप कुमार, बलबीर सिंह, सुशील ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने कार्य शुरू करने पर विद्युत बोर्ड का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों ग्रामीण अभी भी लो वोल्टेज की समस्या का सामना कर रहे हैं। विद्युत बोर्ड नित्थर के सहायक अभियंता भूषण ठाकुर ने कहा कि जहां यह ट्रांसफार्मर पहले लगा था, वहां पर फिर से ट्रांसफार्मर को नुकसान हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब इसे दूसरी जगह लगाया जा रहा है, जो सुरक्षित भी है और गिरने का खतरा नहीं है। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही विद्युत संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें