फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पूह में प्रशिक्षण कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। जिला किन्नौर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय पूह के सम्मेलन कक्ष में शनिवार को वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला लगी। इसमें तहसील पूह व उपतहसील हंगरंग के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सचिव, पंचायतों के एफआरसी प्रधान, उपप्रधान राजस्व और वन विभाग के कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में कार्यकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह डॉ. मेजर शशांक गुप्ता और उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान ने वन अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी। लोगों के विभिन्न संशयों को भी दूर किया। साथ ही पंचायत जनप्रतिनिधियों से वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें