निरमंड (कुल्लू)। विकास खंड निरमंड में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पंचायती राज एक्ट के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें खंड की 34 पंचायतों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली, अधिकारों, दायित्वों और पंचायत से संबंधित नियमों की बुनियादी जानकारी देना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनिधियों को पंचायती राज अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका और पंचायत के संचालन से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा पंचायत बैठकों के आयोजन, विकास कार्यों को नियमों के तहत करवाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन की प्रक्रिया भी समझाई जा रही है।