फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में पार्लर और सैलून चलाने वालों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर सदन में मंगलवार को पार्लर और सैलून की दुकानें चलाने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने दिया। इस मौके पर कोरोना महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सैलून और पार्लर चलाने वालों ने उन्हें दोबारा प्रशिक्षण देने का मांग की थी जिसके तहत उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सभी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान को ध्यान में रखते हुए कार्य करना पड़ेगा। दुकानों में केवल हेयर कटिंग ही हो पाएगी जबकि मशीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक रहेगी। बार्बर केवल कैंची का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं ग्राहकों के सामने ही साबुन से हाथ धोने होंगे और सुरक्षा मानकों का पूरा इस्तेमाल करना होगा। कटिंग के लिए ग्राहकों के ऊपर इस्तेमाल होने वाले कपड़ा भी निरंतर बदला जाएगा। दुकानों को सैनिटाइज करने की दुकानदारों को पूरी व्यवस्था करनी होगी। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति निगम रामपुर के निरीक्षक धनवीर ठाकुर सहित 20 सैलून और पार्लर चलाने वाले लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें