फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मतदान केंद्रों के संचालन, मतपत्र, निर्वाचन सामग्री के उपयोग का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
रोहड़ू में विकास खंड  के पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों  के  पूर्वाभ्यास  कार्यक्रम मे
विज्ञापन
पंचायतीराज चुनाव के लिए दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पंचायतीराज चुनाव को लेकर बीफार्मेसी कॉलेज रोहड़ू में विकास खंड के पीठासीन अधिकारियों और चुनाव अधिकारियों का दूसरा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम संपन्न हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के आब्जर्वर डॉ. अमित गुलेरिया ने की। चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई। इसमें मतदान केंद्रों के संचालन, मतपत्र वितरण, निर्वाचन सामग्री के उपयोग, मतदान बाद सीलिंग प्रक्रिया और मतगणना संबंधी आवश्यक पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पालन सुनिश्चित करें। रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं खंड विकास अधिकारी देवी दयाल सरण ने अधिकारियों को निर्वाचन सामग्री, मतपेटियों, निर्वाचन रजिस्टर, सील और अन्य प्रपत्रों के सही उपयोग और सुरक्षित रखरखाव के बारे में जानकारी प्रदान की। मास्टर ट्रेनर नायब तहसीलदार लोकेंद्र सिंह और कानूनगो प्रनीत ने मतदान केंद्र की स्थापना, मतदाता पहचान प्रक्रिया, मतपत्र जारी करने, मतदान समाप्ति के बाद सीलिंग और मतगणना की प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा मतदान सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से जमा करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लगभग 350 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें