फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को दिया व्यावसायिक और तकनीकी कौशल का ज्ञान

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झडग नकराड़ी में नवाचार एवं व्यावसायिक शिक्षा पर आयोजित कार्यक्र
विज्ञापन

विज्ञापन
झडग नकराड़ी स्कूल में संपन्न हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झडग नकराड़ी में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हो गया है। प्रधानाचार्य लोकिंद्र शर्मा के मार्गदर्शन, समन्वयक डॉ. इंदर शर्मा और विकास रामटा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को तकनीकी कौशल, डिजिटल शिक्षा, स्टार्टअप संस्कृति, उद्यमिता, कौशल विकास और व्यावसायिक पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य लोकिंद्र शर्मा ने कहा कि आज के दौर में छात्रों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक और तकनीकी कौशल का ज्ञान देना भी आवश्यक हैं। नवाचार कार्यक्रम छात्रों को नए अवसर प्रदान करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. इंदर शर्मा ने बताया कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, विशेषज्ञों के साथ संवाद, वर्कशॉप एवं प्रायोगिक ज्ञान से जोड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें