फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: करसोग में ईवीएम के संचालन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग नगर पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम गौरव महाजन की अध्यक्षता में बुधवार को करसोग कॉलेज में आयोजित किया गया। एसडीएम ने अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों और हैंडबुक के अनुसार सभी कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डाॅ. लोमेश्वर शर्मा और महेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण दिया तथा ईवीएम की कमीशनिंग व संचालन का डेमो भी किया गया। कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट की तैयारी के साथ प्रत्याशियों एवं एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक कमल जसवाल (आईएफएस), सहायक रिटर्निंग अधिकारी पृथी चंद, नायब तहसीलदार राहुल शर्मा, नोडल अधिकारी पंकज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें