राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शिंगला एनडीआरएफ टीम आपदा प्रबधन को लेकर बच्चों को प्रशिक्षण देत
शिंगला स्कूल में आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला में शनिवार को एक दिवसीय जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में 14वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के तरीके बताए। टीम ने आग बुझाने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। स्कूल की प्रधानाचार्य राम सरनी ने कहा कि स्कूल में छात्रों को आपदा प्रबंधन से बचाव के गुर सिखाए गए। स्कूलों में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। संवाद