रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में शनिवार को आपदा से बचाव जागरूकता शिविर लगाया गया। यह शिविर डूअर्स मानवतावादी संगठन ने लगाया। शिविर में विद्यार्थियों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। संगठन की सहयोगी प्रियंका और श्वेता ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को पट्टी बांधना, घायल व्यक्ति की सहायता, बेहोशी की स्थिति में प्राथमिक उपचार और आपातकालीन परिदृश्यों का अभ्यास करवाया।