रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन आईक्यूएसी एवं आईसीटी समिति ने टीचमिंट कंपनी के सहयोग से किया। इसमें शिक्षकों को शिक्षा को प्रभावी बनाने और कक्षा को स्मार्ट कक्षा बनाने का प्रशिक्षण दिया। महाविद्यालय के कार्यवाहक उप प्राचार्य एवं आईक्यूएसी के संयोजक डॉ. टीडी वर्मा ने कार्यशाला में आए सभी शिक्षकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 30 शिक्षकों, महाविद्यालय की आईक्यूएसी एवं आईसीटी समिति के संयोजक और सदस्यों ने भाग लिया। महाविद्यालय के आईसीटी समिति के संयोजक डॉ. गोपी चंद नेगी ने कार्यशाला को सफल बनाने के लिए रिसोर्स पर्सन और सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया।