फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बगीचों में अल्टरनेरिया और मार्मोनिना रोग के रोकथाम का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नौणी विश्वविद्यालय की टीमें किन्नौर के बागवानों को रोगों के प्रभावी प्रबंधन के बता रही तरीके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के सहयोग से विशेषज्ञों की टीम ने सेब के बगीचों में अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट और मार्मोनिना लीफ ब्लॉच रोग के रोकथाम का बागवानों को प्रशिक्षण दिया। 10 से 19 फरवरी तक एक सप्ताह का राज्य व्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किन्नौर जिले में इन दिनों बागवानों को रोग प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निचार में लगे शिविर में विशेषज्ञों ने बताया कि हाल ही के वर्षों में अल्टरनेरिया और मार्मोनिना लीफ ब्लॉच रोग सेब उत्पादन के लिए एक चुनौती बनकर उभरे हैं। इनके कारण समय से पहले पत्तियां झड़ जाती हैं और उत्पादन एवं गुणवत्ता में गिरावट आती है। प्रदेश के कई बगीचों में आद्र्र वातावरण इन रोगों की पुनरावृत्ति के लिए अनुकूल होता है। इस चुनौती से निपटने के लिए विश्वविद्यालय ने आठ विशेषज्ञ टीमें गठित की हैं। इनमें नौणी स्थित मुख्य परिसर के वैज्ञानिकों के साथ-साथ मशोबरा, बजौरा और शार्बो (किन्नौर) स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्रों, शिमला, सोलन, चंबा और किन्नौर के कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक शामिल हैं। बागवानी विभाग के अधिकारी भी इन टीमों का हिस्सा बने हैं। ये टीमें क्षेत्र भ्रमण, किसान संवाद एवं स्थल आधारित प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों को रोगों के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान एवं अनुशंसित प्रबंधन तकनीकों को अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं, ताकि रासायनिक दवाओं के अंधाधुंध एवं अप्रभावी उपयोग को कम किया जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन रोगों के रोग चक्र को तोड़ना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें