रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर ने बुधवार को विकास खंड कार्यालय में नौ दिवसीय पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण शिविर शुरू किया। शिविर का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने किया। शिविर में 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ले रही हैं। शशि ठाकुर ने कहा कि पोषण के साथ बच्चों को शिक्षा के विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायक हैं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छह साल तक के बच्चों को पढ़ाने के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस मौके पर राकेश कौशल, चंद्र शर्मा, पार्वती और नरेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।