कोटखाई (रोहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर में राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निस्बड) शिमला के सहयोग से नौ दिवसीय सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा और सौर उद्यमिता के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश ठाकुर ने किया। कार्यशाला के समन्वयक ई. संदीप ठाकुर और ई. वंदना रहे। इस अवसर पर निस्बड के राज्य समन्वयक रविंद्र चौहान और कार्यक्रम समन्वयक नितिन सहित संस्थान के प्राध्यापक उपस्थित रहे।