फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रशिक्षुओं ने गुलाल उड़ाकर मनाई होली

विज्ञापन
सर्वपल्ली बीएड कॉलेज नोगली में होली मनाते शिक्षक और प्रशिक्षु। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली बीएड/एमएड संस्थान नोगली में प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने होली उत्सव मनाया। प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा की। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. मुकेश शर्मा ने प्रशिक्षुओं और शिक्षकों सहित सभी को होली की बधाई दी। संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि होली उत्सव के माध्यम से युवा अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ते हैं। शैक्षिक संस्थान में इसको मनाने का उद्देश्य आपसी प्रेम, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखना है। इस अवसर पर सभी शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग ने होली उत्सव में सम्मिलित होकर भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें