फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेरी में अणू कैंची के पास भूस्खलन से 14 घंटे यातायात रहा ठप

विज्ञापन
सेरी में अणू कैंची के समीप सड़क पर चट्टान गिरने से 14 घंटे यातायात रहा ठप। संवाद
विज्ञापन
. सड़क पर भारी भरकम चट्टान आने से थमे बसों के पहिये
विज्ञापन


. विद्यार्थियों समेत क्षेत्र के ग्रामीणों को झेलनी पड़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की 12/20 घाटी को जोड़ने वाली तकलेच-मझाली सड़क पर अणू कैंची में करीब 14 घंटे बाद यातायात बहाल हुआ। भारी-भरकम बारिश के चलते बुधवार रात को सड़क पर भारी-भरकम चट्टान गिरी। इस कारण सड़क पर बसों के पहिए जाम हो गए। बस सेवा ठप होने से वीरवार सुबह स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, ग्रामीणों और कर्मचारियों को भी आवाजाही में परेशानी हुई। बरसात शुरू होते ही सड़कों पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया है। कई जगह हल्के-हल्के पत्थर सड़कों पर गिरे। नोगली-मझाली सड़क पर लोग खतरे के साये में आवाजाही करने को मजबूर हैं। बुधवार रात को करीब 12:00 अणू कैंची के पास पहाड़ी से बड़ी चट्टान सड़क पर आ गिरी। यातायात ठप होने से कई लोगों को पैदल सफर करना पड़ा, जबकि कई लोग सड़क के बहाल होने का इंतजार करते रहे। सड़क बंद होने की सूचना पाकर लोक निर्माण विभाग ने मौके पर मशीनरी भेजी। सड़क पर भारी-भरकम चट्टान को तोड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर 1:00 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। मार्ग बहाल होते ही क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य पहुंचे।


बुधवार रात को भूस्खलन होने से सड़क पर बड़ी चट्टान आ गिरी। कड़ी मशक्कत के बाद वीरवार दोपहर करीब 1:00 बजे सड़क पर यातायात बहाल किया गया।

गोवर्धन शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग तकलेच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें