ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। बरसात के दौरान बाधित पाली-कैंची सड़क पर 24 दिन बाद यातायात बहाल हुआ है। क्षेत्र के लोगों, स्कूली बच्चों और किसानों ने राहत की सांस ली है। सड़क बंद होने से क्षेत्र के कई गांवों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हालांकि, अब विभाग और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्रवासियों ने सड़क बहाल करने पर विभाग का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मार्ग के खुलने से अब आवागमन सुचारु होगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा ने कहा कि सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।