फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएच-5 पर ब्रौनी नाले के पास लग रहा जाम, यात्री परेशान

विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर ब्रौनी नाले में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
भूस्खलन और हाईवे क्षतिग्रस्त होने से बढ़ी समस्या
विज्ञापन

जाम में फंस रहे सेब से लदे और सेना के वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शिमला-किन्नौर एनएच-पांच पर झाकड़ी में ब्रौनी नाले के पास जाम से लोग परेशान हो रहे हैं। यहां भूस्खलन होने से हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही मलबा गिरने से हाईवे तंग हो गया है। इस हाईवे से रोजाना सेना, सेब से लदे वाहनों समेत पर्यटकों के वाहन गुजरते हैं। बरसात के दौरान ब्रौनी नाले के पास एनएच पर भूस्खलन हुआ था। इससे हाईवे का करीब एक किलोमीटर लंबा हिस्सा कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पहाड़ से गिरा मलबा भी हाईवे पर है। हाईवे कई जगह से सिंगल लेन है। इस लंबा जाम लग रहा है। हाईवे से जब तक मलबा नहीं उठेगा और मरम्मत कार्य नहीं होगा, तब तक यह समस्या रहेगी। किन्नौर जिले के बागवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्र के लोगों ने शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। लोगों ने कहा कि हाईवे को चौड़ा किया जाए। मरम्मत कार्य करके टारिंग भी की जाए ताकि वाहन आराम से निकल सकें। उधर, एनएचएआई ज्यूरी के सहायक अभियंता करतार शर्मा ने बताया कि ब्रौनी नाले के पास एनएच पर पहाड़ से पत्थर गिरने और ज्यादा ट्रैफिक के कारण समस्या पेश आ रही है। मलबे को हटाने का काम चल रहा है। नेशनल हाईवे से जल्द ही मलबा पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। तंग मार्ग को चौड़ा कर डबललेन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें