फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा में 15 दिनों तक बदली यातायात व्यवस्था, तय समय में ही चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 5:00 बजे से 10:30 बजे, दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे और शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेंगे वाहन
विज्ञापन


उपायुक्त ने सडक़ सुरक्षा कार्यों को लेकर यातायात व्यवस्था की समय सारिणी बारे जारी किए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)।उपायुक्त किन्नौर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार शर्मा ने एनएच-पांच पर नाथपा ब्लॉक पॉइंट में यातायात व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था आदेश जारी होने की तिथि से प्रारंभिक रूप से 15 दिनों के लिए लागू रहेगी। आदेश के अनुसार निगुलसरी ब्लॉक पॉइंट एनएच पांच के किलोमीटर 316/880 से 317/250 तक का मार्ग नियमित यातायात के लिए खुला रहेगा और यहां निर्धारित यातायात बंदी नहीं की जाएगी। कार्यस्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, नाथपा ब्लॉक पॉइंट एनएच-पांच के किलोमीटर 330/350 से 330/560 तक मार्ग पर यातायात निर्धारित समय में ही सुचारू रहेगा। वाहन सुबह 5:00 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक और शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आवाजाही कर सकेंगे। इन समयावधियों के बीच मार्ग को ढलान स्थिरीकरण, भूस्खलन नियंत्रण और सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए नियमित यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए नाथपा में वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी की गई है। आदेश के अनुसार वांगतू से डेट सुंगरा होते हुए एसजेवीएनएल रोड (डैम साइड) को डायवर्जन मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक किन्नौर को वांगतू, डेट सुंगरा और एसजेवीएनएल डैम साइड रोड के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस, यातायात पुलिस और होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वाहनों की श्रेणी के अनुसार यातायात व्यवस्था, पार्किंग, ओवरटेकिंग और लेन कटिंग पर नियंत्रण रखने और वैकल्पिक मार्ग पर जाम की स्थिति न बनने देने को कहा गया है। एनएच डिवीजन एचपीपीडब्ल्यूडी रामपुर और कार्यकारी एजेंसी को एसजेवीएनएल डायवर्जन रोड को हर समय सुरक्षित, मोटरेबल और अवरोधमुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें