फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रनोल में पारंपरिक उज्जैण मेला संपन्न

विज्ञापन
रनोल में आयोजित पारंपरिक उज्जैण मेले में नृत्य करते हुए देवलु
विज्ञापन
पारंपरिक वेशभूषा में देवताओं संघ देवलुओं का नृत्य रहा मेले का मुख्य आकर्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रनोल में तीन दिवसीय पारंपरिक उज्जैण मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। मेले का आयोजन पारंपरिक रूप से तीसरे साल रनोल में होता है। इसमें रामपुर के सेरी मझाली से देवता खंटू महाराज, रनोल के देवता खंटू महाराज, गुमना से देवता किलबालु, रनोल से देवता किलबालु ने विशेष रूप से शिरकत की। पारंपरिक वेशभूषा में हथियार से लैस देवलुओं का नृत्य और देवताओं का मिलन मेले का मुख्य आकर्षण रहा। मेले का आयोजन दो दर्जन से अधिक गांव के लोग करते हैं। देवता खंटू महाराज रनोल के सानिध्य में तीसरे वर्ष मेला आयोजित होता है। विशेष रूप से पारंपरिक वेशभूषा में हथियारों से लैस देवलुओं ने मेले के आयोजन से जुड़े पुरातन रीति-रिवाज और कथाओं का मंचन किया। साथ ही देवलुओं के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य किया। इसे देखने के लिए मेले में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी जमकर नृत्य किया। तीन दिनों तक गांव में मेहमाननवाजी का दौरा भी चलता रहा। देवता खंटू महाराज के मोतमीन दीवान मेहता ने बताया कि तीसरे वर्ष उज्जैण मेले का आयोजन पारंपरिक रूप से होता है। इसमें रामपुर से सेरी मझाली से देवता खंटू महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित होते हैं। मेले का आयोजन पुरातन रीति-रीवाज के अनुसार होता है, जिसमें सभी क्षेत्रवासी भाग लेते हैं। मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें