फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पारंपरिक खेल ठोडा को अंडर-19 खेलों में किया जाएगा शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, बियोन से ठाणा मेला मैदान तक सड़क के लिए 25 लाख की स्वीकृति
विज्ञापन

देव संस्कृति के संरक्षण के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार : रोहित ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को कोटखाई उपमंडल की देवगढ़ पंचायत में आयोजित मां कामाक्षा रेहाली मेला सांबर-बेयोण में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल के पारंपरिक खेल ठोडा को अंडर-19 खेलों में शामिल करने की घोषणा की। साथ ही, क्षेत्र में सड़क के विकास और विकास कार्यों को गति देने के लिए 17 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। जनसभा को संबोधित करते हुए रोहित ठाकुर ने हिमाचल को देवी-देवताओं की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि यहां की देव संस्कृति पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखती है। शिक्षा मंत्री ने ठोडा को हिमाचल की प्राचीन खेल परंपरा का हिस्सा बताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इसे अंडर-19 खेलों में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। अब स्कूल स्तर पर भी इसकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्कूलों में हिमाचल के इतिहास, कला और संस्कृति विषय पढ़ाए जा रहे हैं। अगले शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा से इन विषयों के अध्ययन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इससे विद्यार्थी अपनी संस्कृति और प्रदेश के इतिहास को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमरी वैली और कनरोट-जंगरोली सड़क को 17 करोड़ रुपये से स्तरोन्नत करने की जानकारी दी। इससे किसानों-बागवानों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। मंत्री रोहित ठाकुर ने बियोन से ठाणा मेला मैदान तक 700 मीटर लंबी सड़क के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति दी। उन्होंने मेला कमेटी को 30 हजार रुपये तथा दोनों ठोडा दलों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की। ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भी मेला कमेटी को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। राठौर ने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। शिक्षा मंत्री ने देवगढ़ में निर्माणाधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस भवन के निर्माण पर 3 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत आ रही है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठियोग संजय शर्मा और पंचायत समिति कोटखाई के उपाध्यक्ष सुनील राजटा उपस्थित थे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के जितेंद्र मेहता सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें