फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो दिवसीय तहसील स्तरीय पारंपरिक भंफड़ मेला संपन्न

विज्ञापन
पारंपरिक भंफड़ मेले में देवता संघ नाचते देवलु
विज्ञापन
देव विदाई के साथ पारंपरिक मेले का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। तहसील स्तरीय पारंपरिक भंफड़ मेला बुधवार को संपन्न हो गया। मेले में मेले में देवता महाराज गोक्सी नारायण. देवता रामणी नारायण, देवता महादेव विशेष रूप से उपस्थित रहे। समापन समारोह को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मेले में मौजूद रहे। समापन अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका भी मौजूद रहे। मेले के अंतिम दिन सुबह से ही ग्रामीण देवताओं के दर्शन के लिए पहुंचना शुरू हो गया था। मेले में बारिश ने भी खलल डाली। देवताओं के साथ आए देवलू दिनभर पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य करते रहे। महिलाओं ने भी पहाड़ी नाटियों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। देर शाम तक नाच गाने का दौर चलता रहा, जो मेले का मुख्य आकर्षण रहा। मेले के समापन के साथ ही सभी देवता व उनके साथ आए देवलू भी वापस अपने-अपने स्थान को लौट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें