फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों का अवैध भंडारण न करें व्यापारी : व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापार मंडल नेरवा ने व्यापारियों से पटाखों का अवैध भंडारण नहीं करने की अपील की है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी दीपक सूद ने कहा कि नियमों की अनदेखी कर पटाखे जमा करने वाले व्यापारियों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। इससे आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। दीपक सूद ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान प्रशासन की ओर से निरीक्षण और छापेमारी की आशंका को देखते हुए व्यापारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने और आगे की रणनीति तय करने के लिए जल्द ही व्यापार मंडल की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक की तिथि, समय और स्थान की सूचना सदस्यों को अलग से दी जाएगी। व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और आवश्यक निर्देश मिलने तक पटाखों का अनधिकृत भंडारण करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें