फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पर्यटन विकास निगम के कर्मियों किया रक्तदान

विज्ञापन
पर्यटन निगम की ओर से रामपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी। स्रोत : निगम
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पर्यटन विकास निगम ने रामपुर यूनिट के सभी निगम होटलों में रक्तदान शिविर लगाए। रामपुर में लगाए शिविर में कुल 10 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके अलावा निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इसी कड़ी में रोहडू-रामपुर परिसर की आठ इकाइयों के मुख्यालय रामपुर में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में निगम के कर्मचारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हिमाचल के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पर्यटन विकास निगम रोहडू-रामपुर परिसर के सहायक महाप्रबंधक दलीप सिंह ठाकुर ने रक्तदान करने वाले सभी कर्मचारियों और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें