कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान और यूको बैंक के संचालन अरावली नाहन संगठन के सहयोग से मंगलवार को नारकंडा में एक दिवसीय वित्तीय सहायता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में फील्ड ट्रेनर सुष्मिता ने सभी को शिविर के बारे जागरूक किया।