रिकांगपिओ में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तिरंगा यात्रा निकालते हुए फो टो संजीव
- फोटो : RAMPUR-HP
किन्नौर/आनी। रिकांगपिओ में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अग्निशमन विभाग ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गृहरक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर कमांडेंट खुशाल चंद ने किया। इसके बाद उप अग्निशमन अधिकारी मनसाराम की अध्यक्षता में रैली निकाली। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव पर अग्निशमन रिकांगपिओ के कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकाली।
वहीं आनी उपमंडल की बटाला पंचायत की महिलाओं ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। महिला मंडल चौकी और रैईबाग की महिलाओं ने शनिवार को चौहनी से जडार तक हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। महिला मंडल चौकी प्रधान रंभा देवी और महिला मंडल रैईबाग की प्रधान प्रभा भारती ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को महिलाओं ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। उन्होंने सभी महिला सदस्यों से आजादी के 75वें महोत्सव को धूमधाम से मनाने और हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की।