फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बागवानों को सेब के पेड़ों की प्रूनिंग के दिए टिप्स

विज्ञापन
किन्नौर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर में बागवानों को प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर और जेएसडब्ल्यू छोल्तू के सहयोग से रिकांगपिओ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक डॉ. अरुण नेगी ने बागवानों को सेब की प्रूनिंग के गुर सिखाए। जिले में 15 दिवसीय बागवानी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बागवानों को सेब की आधुनिक तकनीकों के बारे में विशेषज्ञों की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों, युवाओं और बागवानी में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को आधुनिक और उन्नत तकनीकों की जानकारी प्रदान करना है। इसके माध्यम से उन्हें बागवानी के क्षेत्र में कौशल विकसित करने, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें