फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लंबाखाटल में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू के लंबाखाटल में भाजपा ने शुक्रवार को संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया है। बैठक में सांसद सुरेश कश्यप और प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम स्तर पर लोगों से सीधा संवाद करने पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा तैयार करें। इस दौरान उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, भाजपा नेता शशि बाला, भाजपा मंडल रोहड़ू, छौहारा, जुब्बल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान 46 लोगों को पार्टी में फूल माला पहनाकर शामिल किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें