रामपुर बुशहर।
यूको बैंक और अरावली नाहन संगठन के सहयोग से शिवान पंचायत में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। बैंक के अधिकारियों ने सरकार की ओर से बैंक के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहीं फील्ड ट्रेनर पूनम शर्मा और राहुल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और बचत के बारे में जानकारी दी। अरावली नाहन ने डिजिटल भुगतान के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद की। इस मौके पर पंचायत प्रधान नरेश और महिला मंडल प्रधान सरोज सहित अन्य उपस्थित रहे।