श्वाड स्कूल के एसएमसी नवनियुक्ति प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्वाड में आम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्कूल में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक में प्रधानाचार्य खेम सिंह जम्वाल, महेश ठाकुर और राकेश शर्मा ने आम सभा का संचालन करते हुए सभी अहम बिंदुओं पर प्रकाश डाला। आमसभा के माध्यम से नई एसएमसी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से तिलक गौतम को दूसरी बार स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तिलक गौतम ने सभी अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।