फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोमांचक मुकाबले में श्याम नगर को हराकर देव नगर ने जीता मैच

विज्ञापन
ननखड़ी के शकरेलाद-मंडोली क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। स्रोत : यु
विज्ञापन
शकरेला–मंडोली में टाइगर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ननखड़ी के शकरेला–मंडोली क्षेत्र में टाइगर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टाइगर्स क्लब की ओर से करवाई जा रही प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मझौली टिप्पर के पूर्व उप प्रधान नरेंद्र चौहान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और आयोजकों को बधाई दी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला देवनगर और श्याम नगर के मध्य खेल गया। रोमांचक मुकाबले में श्याम नगर को हराकर देव नगर ने मैच जीत लिया। देवनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम नगर की टीम करीबी मुकाबले में महज 3 रन से पिछड़ गई। बेहतर प्रदर्शन करने पर देव नगर की टीम के विकास लांबा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुणों को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि अश्वनी शर्मा ने भी खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने युवक मंडल शकरेला–मंडोली टाइगर्स क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और खेल संस्कृति को सुदृढ़ करते हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश चौहान ने कहा कि टाइगर्स कप में विभिन्न टीमों की भागीदारी रहेगी और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना, निष्पक्षता और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष भार्गव अग्रवाल, राजीव चौहान, तसवीर ठाकुर, साहिल मेहता, लक्ष्य ठाकुर, बालम चौहान, प्रवीण ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, विक्की ठाकुर, महिला मंडल मंडोली शकरेला की महिलाएं सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें