फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ब्लैक बॉयज ने डब्ल्यूसीसी को 40 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक बॉयज ने डब्ल्यूसीसी को 40 रन से हराया
विज्ञापन

.पाटबंगला में रोमांचक मुकाबले, दूसरे मैच में रामपुर ने किन्नौर वेलफेयर एसोसिएशन को 15 रन से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
द किन्नौर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर की ओर से पाटबंगला मैदान में आयोजित स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग (टीएसएनपीएल) में बुधवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले मुकाबले में ब्लैक बॉयज रामपुर ने डब्ल्यूसीसी रामपुर को 40 रन से हराया। ब्लैक बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 98 रन बनाए। बॉबी ने 32 और आदर्श शुक्ला ने 20 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डब्ल्यूसीसी की टीम 58 रन पर ही सिमट गई। दूसरे मुकाबले में रामपुर की टीम ने किन्नौर वेलफेयर एसोसिएशन को 15 रन से मात दी। रामपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 102 रन बनाए। कवि वर्मा ने 34 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किन्नौर वेलफेयर एसोसिएशन की टीम निर्धारित ओवर में 87 रन ही बना सकी। आयोजक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को तीन लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। क्रिकेट के अलावा रस्साकशी, शतरंज और कैरम प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। किन्नौर संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम, ग्रैंड फिनाले और स्टार नाइट भी प्रतियोगिता के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। उन्होंने कहा कि लीग का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे से दूर रखने के लिए सकारात्मक मंच उपलब्ध करवाना है। प्रतियोगिता का संदेश चिट्टे को भगाओ, युवाओं को बचाओ रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें