फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड स्कूल के तीन स्वयंसेवी राज्य स्तरीय मेगा कैंप के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड के तीन स्वयंसेवियों का चयन राज्य स्तरीय मेगा कैंप के लिए हुआ है। निरमंड यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा और बबीता कश्यप ने बताया कि बीते माह आनी में एक चयन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें आनी और निरमंड उपमंडल के सभी एनएसएस यूनिट के प्रत्येक विद्यालय से चार-चार स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया। इसमें निरमंड स्कूल के एनएसएस यूनिट के एक छात्र अंशुल शर्मा, दो छात्राओं मुस्कान और काम्या का चयन हुआ है। बच्चों के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीवन पॉल शर्मा और स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सैनी सहित तमाम स्टाफ ने खुशी प्रकट की है और बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। अब ये स्वयंसेवी ऊना जिला के थानाकलां में मंगलवार से होने वाले मेगा कैंप में भाग लेंगे। कैंप में भाग लेने के लिए स्वयंसेवी ऊना जिला के थानाकलां में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें